तेरा ख्याल...

तेरी याद भी कमाल करती है,
कैसे कैसे हम से सवाल करती है,
इक पल को तनहा नहीं करती मुझे
तेरी याद भी मेरा कितना ख़याल करती है

चराग-ओ-आफ़ताब गुम, बड़ी हसीन रात थी
शबाब की नकाब गुम, बड़ी हसीन रात थी

मुझे पिला रहे थे वो कि खुद ही शम्मा बुझ गयी,
गिलास गुम शराब गुम, बड़ी हसीन रात थी

लिखा था जिस किताब में, कि इश्क तो हराम है
हुई वही किताब गुम, बड़ी हसीन रात थी

लबों से लब जो मिल गए, लबों से लब जो सिल गए,
सवाल गुम जवाब गुम ,बड़ी हसीन रात थी

-- सुदर्शन फाकिर

तमन्ना है तेरी अगर है तमन्ना, तेरी आरजू है अगर आरजू है
-------------------------------------------
प्रेम प्रेम सब कोई कहे, प्रेम न चीन्हे कोई,
अघट प्रेम पिंजर बसे, प्रेम कहावे सोई

Interpretation:
Love, love they all say,
yet no one knows what true love is
love knows no swell or ebb,
true loves dwells deep within

Courtesy: thekabirproject (www.kabirproject.org)
------------------------------------------
सब ठोर जमात हमारी जमात, सब ठोर पर मेला,
सब हम माय, सब हम माय, फिर भी बहुरी अकेला

Interpretation:
Everywhere, I see my community
Everywhere, a festive gathering
I am in all, all are in me
I am alone, among many

Courtesy: thekabirproject (www.kabirproject.org)
------------------------------------------
तेरा तुझको सौंप दे, क्या लागत है मोर,
मेरा मुझमे कुछ नाही, जो होवत सो तोर

कागा सब तन खाइयो, मेरा चुन चुन खइयो माँस,
दो नैना मत खाइयो, मोहे पिया दरश की आस